fb1
twitter1
utube1
logo
मेकॉन लिमिटेड
भारत सरकार का संस्थान
MECON LIMITED
A GOVT. OF INDIA ENTERPRISE

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player








bbbp


NOTICE FOR BIDDER'S CONFERENCE ON 10.11.2025 (11:00 AM ) AT MECON, RANCHI FOR SAIL SLURRY PIPELINE PROJECT

MSME vendors are advised to obtain ZED Certification and Lean Certification as per Ministry of MSME, Govt. of India’s Notification dated 04.02.2025. For more details, please visit https://www.msme.gov.in/technology-upgradation-and-quality-certification

Skip Navigation LinksHome > About Us > Board of Director

Board of Director

श्री संजय कुमार वर्मा

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एवं निदेशक (परियोजनाएं) - अतिरिक्त प्रभार

श्री संजय कुमार वर्मा ने बीआईटी सिंदरी से वर्ष 1988 में बी.एससी (मैकेनिकल इंजीनियर) किया, उन्हें  ब्लास्ट फर्नेस के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान और अनुभव है। उन्होंने 19 से अधिक ब्लास्ट फर्नेस के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री वर्मा ने भारतीय ब्लास्ट फर्नेस को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने और यहां तक कि उनसे भी अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु अपने अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

एक उत्कृष्ट प्रौद्योगिकीविद होने के साथ उनके पास विपणन संबंधी गतिविधियों का भी अनुभव है। उनके नेतृत्व में मेकॉन ने व्यवसाय विकास, विपणन और संविदात्मक गतिविधियों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है जिसके परिणामस्वरूप व्यावसायिक खरीद में पर्याप्त वृद्धि हुई है तथा रणनीतिक  भागीदारों के साथ कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

श्री वर्मा ने विभिन्न पत्रिकाओं और सेमिनार संग्रहों में प्रकाशित अपने कई प्रकाशनों के माध्यम से अभियांत्रिकी और शैक्षणिक क्षेत्र को भी समृद्ध किया है। श्री वर्मा को उद्योग जगत से कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जिनमें भारतीय धातु संसद से उत्कृष्टता पुरस्कार (Award of excellence) और आईई(आई) से "भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड" शामिल हैं।

दिनांक 15.01.2020 को श्री वर्मा को कंपनी का निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया गया। उन्हें दिनांक 19.04.2024 से कंपनी का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

वे दिनांक 23.05.2023 से जीपीसीएल कंसल्टिंग सर्विसेज लिमिटेड, मुंबई के बोर्ड में नामित निदेशक भी हैं।

श्री मुकेश कुमार

निदेशक (वित्त)

श्री मुकेश कुमार ने 7 दिसंबर, 2022 को मेकॉन के निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया।

श्री कुमार का जन्म वर्ष 1972 में हुआ और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के एसोसिएट सदस्य हैं और उनके पास वित्त में प्रबंधन डिग्री भी है।

मेकॉन में निदेशक (वित्त) के रूप में शामिल होने से पहले, उन्होंने जुलाई, 2020 से द ब्रेथवेट बर्न एंड जेसोप कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, कोलकाता में निदेशक (वित्त) के रूप में कार्य किया है। उन्हें अगस्त, 2020 से अगस्त, 2022 की अवधि के लिए स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड, लखनऊ निदेशक मण्डल में  निदेशक (वित्त) - अतिरिक्त प्रभार के रूप में भी नियुक्त किए गए थे।

द ब्रेथवेट बर्न एंड जेसोप कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड में निदेशक मण्डल स्तर पर नियुक्ति से पहले उन्होंने 12 वर्षों तक प्रोजेक्ट एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (पीडीआईएल) में कार्य किया है। श्री कुमार के पास कॉर्पोरेट लेखों और वित्तीय प्रबंधन के सभी पहलुओं में व्यापक अनुभव के साथ सरकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में काम करने का 24 वर्षों से अधिक का पर्याप्त और विविध अनुभव है।

श्री अमित राज

निदेशक (तकनीकी)

श्री अमित राज ने दिनांक 31.08.2023 को मेकॉन लिमिटेड में निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण किया। 09.01.1969 को पटना में जन्मे श्री अमित ने एनआईटी वारंगल से 1989 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है और तीन वर्ष से अधिक समय तक हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कार्य करने के पश्चात वर्ष 1993 में मेकॉन लिमिटेड में नियुक्त हुए। श्री अमित ने वर्ष 2002 में प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया है।

वह इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और परियोजना प्रबंधन में 33 वर्षों से अधिक के व्यापक और विविध अनुभव के साथ एक कुशल टेक्नोक्रेट हैं जिसमें साइट सेवाओं के साथ-साथ सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र के ग्राहकों के लिए अनुबंध प्रबंधन भी शामिल है।

उनके पास कोक ओवन बैटरी और कोक ड्राई कूलिंग प्लांट के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। उन्होंने इन परियोजनाओं में संकल्पना से लेकर इनके पूर्ण होने तक कार्य किया है।

उन्होंने स्वदेशी 1.0 एमटी जंबो टॉप चार्ज कोक ओवन बैटरी के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे भारत सरकार से पेटेंट भी प्राप्त हुआ।

श्री जयंत कुमार झा

निदेशक (वाणिज्यिक)

श्री जयंत कुमार झा ने 7 मार्च, 2025 को मेकॉन लिमिटेड में निदेशक (वाणिज्यिक) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 1968 में जन्मे श्री झा ने वर्ष 1989 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की पढ़ाई पूरी की।

वे वर्ष 1989 में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में मेकॉन में शामिल हुए तथा उन्हें संरचना और सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है तथा उन्होंने मेकॉन द्वारा निष्पादित कुछ प्रमुख ईपीसी और परामर्श परियोजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

निदेशक (वाणिज्यिक) के रूप में नियुक्त होने से पहले वे कंपनी में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में सिविल, परियोजनाएँ, वास्तुकला और परियोजना नियोजन एवं निगरानी (PP&M) विभागों का कार्यभार संभाल रहे थे।

श्री विनोद कुमार त्रिपाठी

सरकार द्वारा नामित निदेशक

श्री विनोद कुमार त्रिपाठी, संयुक्त सचिव, इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय रेलवे इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसई 1995) से संबद्ध हैं। वे आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग स्नातक हैं। उन्होंने नायर बड़ौदा, इनसीड सिंगापुर और लीडरशिप एंड गवर्नेंस सेंटर (आईसीएलआईएफ) कुआलालंपुर से एडवांस मैनेजमेंट कोर्स किया है। उन्होंने आईएसबी हैदराबाद से रणनीतिक प्रबंधन में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।

उनके पास प्रशासन, प्रबंधन और इंजीनियरिंग में व्यापक अनुभव है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम, सार्वजनिक नीति, परियोजनाएं, परिचालन, तकनीकी उन्नति, खरीद एवं सूची प्रबंधन और मानव संसाधन प्रबंधन का प्रबंधन करना शामिल है। वर्तमान में वे इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

श्री दया निधान पांडे

सरकार द्वारा नामित निदेशक

श्री दया निधान पांडे, संयुक्त सचिव, इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (बिहार संवर्ग-2006) से संबद्ध हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एम.ए. और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, यूके से लोक प्रशासन एवं प्रबंधन में एम.पी.ए. की शिक्षा प्राप्त की है। राजस्व एवं सामान्य प्रशासन के अपने मुख्य क्षेत्र के अलावा उन्हें राज्य सरकार में आबकारी, पंजीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा, वित्त, जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में कार्य करने का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है।

TOP